फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में कम्प्यूटर प्रदर्शनी में महविश व नैना ने मारी बाजी

डिंपल सिरोही Updated Mon, 15 Sep 2025 08:44 PM IST

मेरठ से सटे लावड़ राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को कम्प्यूटर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या सुनीता भारती ने सर्वप्रथम छात्राओं को हिंदी दिवस के बारे में जानकारी दी। बताया कि सभी को अपनी मातृ भाषा का सम्मान करना चाहिए। इसके बाद कम्प्यूटर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में महविश को प्रथम, जारा, छवि द्वितीय, इकरा व बुलबुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में नैना ने प्रथम, आफरीन ने द्वितीय व अदिबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डॉ. अचल किरण, देवेंद्र कुमार, संजय त्यागी, अनुज कुमार ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीना, कुमकुम, अंकिता, ललिता, ममता, प्राची, सोनिया, रंजना आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें