मेरठ में हिंदू स्वाभिमान परिषद और गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एमडीए में कथित भ्रष्टाचार, अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों से जुड़े मामलों को लेकर विरोध जताया तथा अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारी और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।