भारत विकास परिषद गंगा शाखा ने बृहस्पतिवार को गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गतिविधि अनुराग दुबलिश, क्षेत्रीय संगठन सचिव शरत चंद्रा, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय गतिविधि संयोजक संस्कार मुकेश चंद्र गुप्ता, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी आंकलन अंशु गोयल, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा, सुदेश शर्मा, एमएस त्यागी, प्रधानाचार्य योगेश कुमार, उपाध्यक्ष शशि खन्ना और विनोद खन्ना ने शाखा संरक्षक लोकेश कुमार शर्मा का अंगवस्त्र से सम्मान किया।