फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 29 नवंबर को होगा अभिनंदन समारोह, 500 मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

वैश्य समाज मेरठ महानगर (पंजीकृत) की ओर से बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में 29 नवंबर को छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लेकर कमला देवी शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में सभा हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता ने की, जबकि संचालन महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया। महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रामकुमार गुप्ता होंगे। 500 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने की योजना है। IAS, PCS, IIT परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में एकता स्मारिका की मुख्य संपादक गीता अग्रवाल, मुख्य महिला संयोजिका गीता जिंदल, उपमहामंत्री प्रवीण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुशील राजवंशी, मुकुल सिंघल, संजीव अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, पारस गुप्ता, अमित मित्तल, हर्ष गोयल, सुशील कुमार ‘भट्टे वाले’, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें