एनवायरमेंट क्लब की ओर से रविवार को सर्किट हाउस में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एनवायरमेंट क्लब की टीम के साथ पेड़ों को राखी बांधी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्लब के संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि रक्षाबंधन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर लोगों में पेड़ों के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।