फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Meerut: डॉक्टरों ने सिखाया... दिल की धड़कन रुकने पर कैसे दें सीपीआर

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 08 Dec 2024 12:22 PM IST

आईएमए के चिकित्सकों ने रविवार को आईएमए हॉल में 65 लोगों को बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी। सिखाया गया कि दिल की धड़कन रुकने पर कैसे सीपीआर देकर लोगों की जान बचाई जा सकती है। अचानक किसी व्यक्ति की सांस या हृदय गति रुकने पर अस्पताल पहुंचने तक कृत्रिम सांस व सीपीआर द्वारा हृदय की धड़कन को फिर से संचालित कैसे कर सकते हैं। डमी पर प्रयोग करके यह सिखाया। सीपीआर का मतलब है कार्डियोपल्मोनरी रिसिटेशन। यह भी एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा यानी फर्स्ट एड है। जब किसी पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत हो या फिर वो सांस न ले पा रहा हो और बेहोश जो जाए तो सीपीआर से जान बचाई जा सकती है। इसमें सीने को लगभग 100 से 120 प्रति मिनट की दर से दोनों हाथों से ज़ोर से दबाया जाता है। ट्रेनिंग के बाद 65 लोगों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें