कागजी बाजार निवासी सराफ शिवम वर्मा की पत्नी दिव्या उर्फ सोनी वर्मा (30) का शव मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर में फंदे पर लटका मिला। दिव्या बुलंदशहर के खुर्जा की निवासी थी। दिव्या के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न व हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल वाले दिव्या के आत्महत्या करने का दावा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।