सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता की गई। कांग्रेसियों ने कहा कि महापौर ने वादा किया है कि जिन व्यापारियों की दुकानें टूटी हैं, उनको नगर निगम से दुकानें दिलाई जाएंगी। अगर यह वादा पूरा नहीं हुआ और नगर निगम कार्यालय में दुकानें नहीं दी गईं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।