मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा दिल्ली चलो आंदोलन का आह्वान करने के बाद मेरठ से भी कांग्रेस, सपा के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली के लिए रवाना हुए। बेगमपुल पर सपा नेता सुदीप जैन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस बीच पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन जगह-जगह पुलिस से नोंकझोंक के बाद काफिला आगे बढ़ता रहा।