फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: थापर नगर जैन मंदिर से निकली वार्षिक श्री जी की रथयात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Apr 2026 10:57 AM IST

मेरठ के थापर नगर स्थित जैन मंदिर से वार्षिक श्री जी की रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। रथयात्रा में जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और श्री जी के भजनों पर नाचते-गाते हुए भक्ति भाव में झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान का गुणगान किया और वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। रथयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ दर्शन किए। अजय जैन ने बताया कि यह रथयात्रा हर वर्ष थापर नगर स्थित जैन मंदिर से निकाली जाती है, जिसमें जैन समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें