फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: देर रात तक भी सरधना के डंपिंग ग्राउंड पर लगी आग पर नहीं पाया गया काबू, धुएं से हुआ बुरा हाल

Pratyush Sharma Updated Wed, 22 Apr 2026 09:45 PM IST

मेरठ। सरधना में आबादी के बीच स्थित डंपिंग ग्राउंड में बुधवार दोपहर लगी आग देर रात तक भी काबू में नहीं आ सकी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग बुझाने के प्रयास में लगी जेसीबी मशीन भी इसकी चपेट में आ गई। कुछ ही देर में जेसीबी आग का गोला बन गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन देर रात तक कूड़े के ढेर में भीषण आग सुलगती रही। आग से आसपास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें