मेरठ के शाकंभरी माता मंदिर में अटल अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 51 कन्याओं का विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सोमेंद्र तोमर ने कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्हें स्कूल बैग और फल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।