फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: मखदुमपुर कॉलोनी में धूमधाम से निकाली गई मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा

हस्तिनापुर। कस्बे की मखदुमपुर कॉलोनी में शारदीय नवरात्र के बाद मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए सड़कों पर नृत्य करते चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें