फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 4 हजार किलो विस्फोटक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप, कीमत करीब 1.10 करोड़; पटाखा लाइसेंस पर रखा था भंडारण

मेरठ में पुराने लाला का बाजार और केसरगंज में विस्फोटक सामग्री का भंडारण मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस को 100-200 किलो नहीं, बल्कि करीब 4,000 किलो विस्फोटक सामग्री मिली है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पटाखे बेचने के लाइसेंस पर विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा था, जबकि इसकी अनुमति नहीं थी। केसरगंज स्थित गोदाम में भी विस्फोटक सामग्री का भंडारण मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शहर में अन्य संभावित स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें