उत्तर प्रदेश सीनियर चयन समिति के चेयरमैन व पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने कहा कि विराट कोहली ने सही समय पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। वर्तमान में वह भारतीय क्रिकेट में सर्वोच्च शिखर पर हैं और यह उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का सही समय है। यह बाते उन्होंने सोमवार को जिला क्रिकेट संघ की ओर से करन पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला ट्रायल के दौरान कहीं।