फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पहले लाइन हाजि़र फिर इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ हुए निलंबित, किसान नेता दिग्विजय भाटी ने लगाए थे गंभीर आरोप

मेरठ। किसान नेता दिग्विजय भाटी द्वारा तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे और तत्कालीन सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर मारपीट के लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पहले इंस्पेक्टर को नवनियुक्त एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने लाइन हाजि़र किया, जिसके बाद रविवार को उन्होंने इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को निलंबित कर दिया। निलंबन की जानकारी एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने दी। इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने का आरोप लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें