मेरठ के कंकरखेड़ा में प्रिंसिपल की डांट व मारपीट के बाद 12वीं की छात्रा ने बुधवार दोपहर घर जाकर पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद छात्रा की मां घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई थी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई करें छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया था। गुरुवार को छात्रा के परिजन प्रिंसिपल के घर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।