मेरठ। हस्तिनापुर के मालीपुर स्थित गौ आश्रम स्थल पर आयोजित गो सेवा कार्यक्रम में क्षेत्र के छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने गीत, भजन और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर गोवंश की रक्षा और सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों ने गोवंश की रक्षा और सुरक्षा का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा करना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में गोसेवा और जीवों के प्रति संवेदना की भावना विकसित होती है। आयोजकों ने बच्चों को गोवंश की सेवा और संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में गोसेवा से जुड़े विभिन्न कार्य भी किए गए।