मेरठ। सरधना में बुलंदशहर के खानपुर निवासी 35 वर्षीय दानिश पुत्र इकराम अपने चचेरे भाई कैफ पुत्र ईशा के साथ बाइक पर सवार होकर शामली की ओर से मेरठ जा रहा था। जैसे ही वो नानू गांव के पुल पर पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। दानिश डंपर के पहियों के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि कैफ को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल कैफ को इलाज के लिए सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।