मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के ज़ैदी फार्म में हुए असलम हत्याकांड के मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शव को बीच सड़क रोककर सड़क जाम करने के मामले में मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मृतक के पिता और परिजन दफीने के लिए राज़ी हुए।