सरधना में मेला बूढ़ा बाबा के आयोजन के लिए छोडे़ गए ठेकों में धांधली का खुलासा हुआ है। रामलीला मैदान में लगने वाले झूलों के लिए अलीहसन ठेकेदार के नाम से ठेका छोड़ा गया था। वही ठेका बाद में ब्रजमोहन गुप्ता के नाम से छोड़ दिया गया। इस मामले पर अलीहसन ने आरोप लगाया है कि ईओ ने ठेके के नाम पर दो लाख रुपये मांगे और रुपये न देने पर ठेका दूसरे के नाम पर छोड़ दिया गया।