नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित औद्योगिक आस्थान में कूड़ेदान भरा होने के चलते लोगों को गंदगी से होकर जाना पड़ता है। वहीं, कूड़ा नियमित रुप से नही उठता है। कई बार इसको लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। इससे उद्यमियों में खासी नाराजमी है। - व्योम कुमार, औद्योगिक आस्थान दुर्घटना को दे रहा दावत खुले में लगा ट्रांसफार्मर चिरैयाकोट-मुहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित खुले में ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दावत दे रहा है। सड़क के दोनों किनारे यूनियन बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक की शाखा है, जहां पर प्रतिदिन इस मार्ग से होकर हजारों लोगों का आवागमन होता है, इसी मार्ग से होकर दर्जनों स्कूलों में पढ़ने के लिए छोटे बच्चे भी प्रायः जाते हैं। देर शाम तक बाजार का यह भाग खचाखच भीड़ से भरा रहता है। बाजार वासियों ने खुले ट्रांसफार्मर के खतरे से सुरक्षित करने की मांग की है। - दीपक कुमार, करहां सड़क जर्जर आवागमन में परेशानी मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत करहां-मुहम्मदाबाद मार्ग से होकर जमुई तक जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। मार्ग में अनेक स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों को इस मार्ग से होकर जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी मार्ग का मरम्मत नहीं कराया जा सका। दो किमी तक मार्ग का खस्ताहाल है। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत करने की मांग की है। - अशोक कुमार, जमुई