फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा अमरनाथ बर्फानी के जयकारों से गूंजा शीतला माता धाम, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 08:28 PM IST

नगर के शीतला माता धाम स्थित शिवमंदिर प्रांगण में शुक्रवार को बाबा अमरनाथ बर्फानी का दिव्य दरबार सजा। 211 बर्फ की सिल्लियों से शिवलिंग बनाया गया। वहीं बाबा अमरनाथ बर्फानी के जयकारों से पूरा शीतला माता धाम गूंज उठा। बीते कई दिनों से कारीगरों द्वारा अमरनाथ की गुफा का निर्माण किया जा रहा था। वहीं शुक्रवार की सुबह से ही बर्फ की सिल्ली से शिवलिंग का निर्माण किया गया। जिसके बाद दोपहर में पुजारी मनोज और शीतल ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। जिसके बाद आरती शीतला माता धाम समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजायमान हो गया। बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए लंबी कतारों में श्रद्धालु खड़े रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। यहां बर्फ की सिल्लियों से बाबा अमरनाथ का दरबार भी सजाया गया, जो आकर्षण का केन्द्र रहा। श्रद्धालु बर्फ से बनी बाबा अमरनाथ की गुफा व शिवलिंग देखकर आश्चर्यचकित रह गए।झांकी को देखने पर श्रद्धालुओं को अमरनाथ गुफा की अनुभूति हो रही थी। बर्फ की सिल्लियों से इस शिवलिंग को आकार दिया गया। इस दौरान निखिल वर्मा, विजय चौधरी,सूरज चौहान,अजीत यादव,सुनील कश्यप,कैलाश सोनकर, गाेविंद सोनकर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें