मथुरा के गोवर्धन थाना पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इस मामले में प्रशिक्षु आईपीएस गोल्डी गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराए गए मुकदमे में प्रशिक्षु आईपीएस गोल्डी गुप्ता का कहना है कि थाना क्षेत्र के गांव देवसेरस में अरसद गैंग का लीडर है। इसका एक संगठित गैंग है। गैंग में इमरान (35), आजम (35), निसार (28), साहिल (22), इक्की (22) अन्जुम (32), अकरम (22) निवासीगण देवसेरस गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इस गैंग के द्वारा अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए आनलाइन साइबर ठगी व धोखाधड़ी करके अवैध तरीके से धन अर्जित कर अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस गैंग का जनता में इतना भय व आतंक व्याप्त है कि आम व्यक्ति इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाता है।