फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्री कृष्ण जन्मभूमि में दर्शन के लिए पहुंचे संत को पुलिस ने हिरासत में लिया

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Dec 2025 01:00 PM IST

मथुरा में 6 दिसंबर को लेकर हाई अलर्ट है। ऐसे में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन करने पहुंचे वृंदावन के संत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। संत गेट नंबर-1 से परिसर में प्रवेश कर रहे थे, तभी सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस ने संत को पूछताछ के लिए रोक लिया। मौके पर पहुंची गोविन्द नगर थाने की पुलिस हिरासत में लेते हुए जीप में बिठाकर थाने ले गई। हिरासत में लिए गए संत कौशल किशोर ठाकुर ने बताया की 6 दिसंबर को हम शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं। राम जन्मभूमि के अस्तित्व को बचाने के लिए जिन सनातनियों संघर्ष किया, अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करना हमारा उदेश्य है और आज श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन कर प्रार्थना करने के लिए आये थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें