फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो चोर, दोनों के पैर में लगी गोली

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के दाहिने पैर में गोली लगी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, चोरी की दो बैटरी, एक गैस सिलेंडर और चोरी किए गए 99,500 रुपये बरामद किए हैं। वारदात में प्रयुक्त औरा कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें