फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस ने यातायात माह में बच्चों को पढ़ाया यातायात व्यवस्था का पाठ

धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 02:32 PM IST

बलदेव पब्लिक स्कूल में यातायात माह नवंबर 2024 मनाया गया। शुभारंभ त्रिगुण विशेन एसपी देहात, भूषण वर्मा सीओ महावन, शौर्य कुमार ट्रैफिक इंस्पेक्टर, त्रिलोकी सिंह एसएचओ बलदेव, निदेशक डॉ अशोक सिकरवार ने किया। त्रिगुण विशेन ने कहा नए यातायात नियमों में सबसे प्रमुख बदलाव दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है, यह केवल चालक की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, सभी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है, हेलमेट न पहनने के कारण होने वाली जानलेवा चोटों में कमी लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है, सैकड़ों लोग हेलमेट न पहनने की वजह से जान गंवाते है। भूषण वर्मा ने बताया नए नियमों का उद्देश्य जुर्माना लगाना नहीं है, लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। न केवल सुरक्षा के प्रति सचेत होंगे, साथियों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। शराब या नशे में व फोन प्रयोग करते हुए ड्राइविंग बिल्कुल न करें। निदेशक डॉ अशोक सिकरवार, थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने कहा जुवेनाइल ड्राइविंग गंभीर विषय है। जिसके लिए माता-पिता का जरूरी है वह नाबालिग बच्चों को ड्राइविंग के लिए कार या बाईक बिल्कुल न दें। जुवेनाइल ड्राइविंग से न जान को खतरा होता है, अन्य लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है। यातायात के जागरूकता अभियान में कक्षा 6 से 12 तक के सभी विद्यार्थी, समस्त ड्राइवर स्टाफ, समस्त टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा l

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें