फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला अस्पताल में 13 सूत्रीय मांगों को नर्सिंग कर्मचारियों ने दिया धरना

मथुरा में नर्सिंग स्टाफ के दो घंटे के कार्य बहिष्कार से बुधवार को महिला अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। बृहस्पतिवार को नर्सिंग कर्मचारी लखनऊ में महानिदेशालय कार्यालय का घेराव करेंगे। राजकीय नर्सेज संघ के कर्मचारी नौ अक्तूबर से गृह जनपद में तैनाती और पुरानी पेंशन बहाली समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। बुधवार को सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार कर धरना दिया गया। इस दौरान वार्डों में भर्ती मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नर्सिंग स्टाफ के काम पर लौटने के बाद मरीजों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली। संघ के जिलाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव और पूर्व अध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि लगातार विरोध के बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। जिला मंत्री हेमलता शर्मा, ऑडिटर आरती सिंह और मीडिया प्रभारी पूरन शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशालय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारी शामिल होंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान संरक्षक राजेश शर्मा, वंदना, सविता, मधु, रिचा शर्मा, नीतू सारस्वत, मोनू सैनी और मोहित शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें