फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बरसा आस्था का रंग, ब्रज में छाई होली की उमंग

वसंत पंचमी पर मथुरा समेत पूरे ब्रज में 40 दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सुबह वसंती छटा बिखरी। शृंगार आरती के बाद वासंती परिधान धारण कर और कमर में गुलाल का फेंटा बांध ठाकुरजी ने भक्तों के साथ होली खेली। मंदिर में जब अबीर-गुलाल उड़ा तो आस्था के रंगों में भक्त सराबोर हो गए। पूरा मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। ब्रज के सभी प्रमुख मंदिरों में होली के कार्यक्रम हुए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें