मथुरा। उत्तर प्रदेश मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को दूसरी उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप का मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में हुई। बेथले (दौड़, स्विमिंग और दौड़) में मथुरा, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, देवरिया, सहारनपुर, कानपुर, हाथरस, हापुड़ और झांसी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।