फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डिवाइडर से टकराते ही कार बनी आग का गोला, ट्रक से बचने में बड़ा हादसा

Dhirendra Singh Updated Wed, 20 May 2026 02:05 PM IST

फरह। फरह थाना क्षेत्र में रैपुराजाट के समीप एक कार ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। टकराने के बाद डिवाइडर पर चढी कार में आग लग गई। कुमारपुर बनवारी थाना छिबरामऊ निवासी नीरेश कुमार और पंकज कुमार अपनी औरा कार से ग्वालियर से जयपुर जा रहे थे। तभी रैपुराजाट फ्लाईओेवर के समीप ग्वालियर पुल के पास अपने बराबर में चल रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई इसके पश्चात उसमें आग लग गई। मौका पाकर दोनों युवक कार से बाहर निकल गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि कार में सीएनजी लगी हुई थी सम्भवतः उसी के कारण आग लगी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें