तीर्थनगरी मथुरा में मांट थाना क्षेत्र में मांट-पानीगांव मार्ग पर राधारानी मोड़ के समीप कार का अचानक स्टेयरिंग लॉक हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। कार सवार सवार राजकीय महाविद्यालय, के प्रोफेसर घायल हो गए। प्रोफेसर धर्मवीर सिंह, महाविद्यालय के बाद अपने घर जा रहे थे। राधारानी मोड़ के समीप उनकी वैगन आर कार की स्टेयरिंग लॉक हो गई। इससे कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। कार सवार प्रोफेसर धर्मवीर सिंह घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घायल प्रोफेसर को कार से बाहर निकाला गया। वहीं क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला।