फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा के इस ढाबे पर नकाबपोशों ने की फायरिंग, मची अफरा-तफरी

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Dec 2024 04:34 PM IST

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में अपराधियों के हौंसलों की बुलंदी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ढावे पर उस समय फायरिंग कर दी जब ग्राहक खाना खा रहे थे। फायरिंग के बाद ढावे पर ही नहीं आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की वारदात सीसी टीवी में कैद हो गई। थाना जैंत क्षेत्र स्थित छटीकरा राधाकुंड रोड पर राल गांव में शिवाय ढाबे पर ग्राहक सायं को खाना खा रहे थे। होटल संचालक पवन वहां बैठे हुए ग्राहकों को डील कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने अपने हथियार निकाल कर होटल पर फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली कांच में लगने के कारण हुई आवाज से वहां खाना खा रहे ग्राहकों में हड़कंप मच गया। ग्राहक फायरिंग से दहशतजदा होकर खाना छोड़ कर भाग ने लगे। ढावे पर हुई फायरिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाश ढावे पर फायरिंग करने के बाद वहां से भाग गए। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली के निशान और घटना को अंजाम देकर भागे बदमाशों की सारी हकीकत सीसी टीवी कमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर फायरिंग की घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। ढाबा संचालक पवन कुमार ने बाइक सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें