फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीआरपीएफ मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस पर किया शहीदों को नमन

पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को 16वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के रांची बागर स्थित मुख्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कमांडेंट और जवानों ने शहीद जवानों के नाम लेकर उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कमांडेंट नितिन कुमार ने पुलिस स्मृति दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालकर बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सेना के अचानक हमले मेें सीआरपीएफ के एक छोटे गश्ती दल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मोर्चा संभाला था। इसमें देश की रक्षा करते हुए 10 जवान शहीद हुए थे। उनकी शहादत की स्मृति में प्रतिवर्ष देशभर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दौरान कमांडेंट ने शहीद हुए जवानों के नाम पढ़कर सुनाए और उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानियां राष्ट्रसेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती हैं। इसमें द्वितीय कमान अधिकारी जय प्रकाश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार धाकड़, उप कमांडेंट विनेश कुमार त्यागी अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें