मथुरा के गोवर्धन परिक्रमा मार्ग से सटी कृष्ण विहार कॉलोनी में महीनों से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। इससे रोजाना स्थानीय निवासी सहित सैकड़ों पैदल परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं और ई-रिक्शा चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। बदबू और कीचड़ से पूरा इलाका प्रभावित था, लेकिन नगर पंचायत की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान करने का बीड़ा उठाया। स्थानीय निवासी भारत कौशिक आदि ने अपने खर्चे से नालियों की ऊंचाई बढ़वाई। ताकि गंदा पानी सड़क पर न आए। अब कॉलोनी की मुख्य सड़क इससे मुक्त हो जाएगी।