कोसीकलां। राजमार्ग पर स्थित ब्रजभूषण मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय भव्य श्रीराम कथा एवं श्री राम महायज्ञ के निमंत्रण पत्र का विमोचन बृहस्पतिवार को किया गया। श्री ब्रजभूषण मंदिर का चतुर्थ पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर के मुख्य द्वार को लोकार्पण तथा ठा. श्री ब्रजभूषण धमार्थ न्यास नेत्र चिकित्सालय के शिलांयास किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर परिसर में 21 से 31 जनवरी तक होने वाली 10 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव एवं श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मूलक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएगें। मंदिर परिसर में श्रीराम कथा निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। मंदिर के महंत माधवदास मौनी बाबा ने बताया कि 21 जनवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी। केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, कुश्ती संघ केे प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, भानुप्रताप सिंह आदि थे।