मथुरा। नंदगांव पहुंचा लठमार होली का निमंत्रण। राधा रानी मंदिर से निमंत्रण का गुलाल मिठाई लेकर दर्जन भर से अधिक राधा रानी की सहचरी नंदगांव के नंदभवन पहुंची। इस दौरान नंदबाबा और श्री कृष्ण बलराम और सखाओं के लिए किशोरी गोस्वामी ने प्रसाद की डलियां पुजारी को सौंपी और आग्रह किया कि कल आप शाखाओं के संग लठमार होली खेलने पहुंचे।