फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खंडित प्रतिमा के बाद भदावल में आस्था का ज्वार, 51 कलशों के साथ निकली माँ पथवारी की भव्य यात्रा

छाता तहसील स्थित भदावल गांव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित की गई पथवारी मैया की प्रतिमा के स्थान पर, ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का संकल्प लिया। आज 51 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों नर-नारियों ने नाचते-गाते सहभागिता की। गंगाजल से रास्तों को पवित्र कर माता को मंदिर लाया गया। पुजारी कुंज बिहारी पांडे के सानिध्य में 5 दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ है। 17 तारीख को जगराते और विशाल भंडारे के साथ माता रानी विधि-विधान से मंदिर में विराजमान होंगी, जिससे ग्रामीणों में भारी उत्साह है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें