फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हरियाणा के होडल निवासी के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे भीम अंडरपास के नीचे माइल स्टोन 101 के पास वृद्ध का शव सड़क पर पड़ा मिला। जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हुई है। थाना मांट के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान विजेंद्र पुत्र चुंगी, निवासी लाड़ियाका, थाना होडल, हरियाणा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मृतक के बेटे को दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें