फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिनेश फलाहारी का नया दावा, संत प्रेमानंद से पहली मुलाकात में विराट कोहली को मिले दो करोड़; फिर आवास पर पहुंचाई रकम

पांच करोड़ रुपये लेकर दर्शन करने के आरोप को क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से निराधार बताने के बाद दिनेश फलाहारी महाराज ने मामले में नया राग छेड़ दिया है। दिनेश फलाहारी महाराज ने एक बार फिर आरोप दोहराते हुए मामले में नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि जब विराट कोहली पहली बार प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे, तभी दो करोड़ रुपये एक नंबर में लिए थे। दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि इसके बाद एक करोड़ रुपये दिल्ली स्थित विराट कोहली के आवास पर लिए गए थे। उन्होंने दावा किया कि बाद में जब विराट कोहली की प्रेमानंद महाराज के प्रति भक्ति और आस्था बढ़ी तो उन्होंने पहले दिए गए धन से कई गुना अधिक राशि वापस कर दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि वृंदावन में बनाए जा रहे आश्रमों में भी विराट कोहली का पैसा लगा हुआ है। हालांकि उन्होंने प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई है। उनके नए दावों के बाद विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें