बलदेव। जनपद में खाद की किल्लत को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने सहकारी बैंक, बलदेव पर धरना प्रदर्शन कर सरकार पर अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाएं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में किसानों की बात को सुनने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो धरना अनिश्चितकालीन धरना में तब्दील कर दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने कहा हमारी मांग पूरे नहीं होती, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।