फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: योद्धा चौक के पास निकला आठ फीट का अजगर, मचा हड़कंप।

मथुरा। भारतीय सेना की मथुरा छावनी में योद्धा चौक के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े आठ फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर फरह के पास यमुना किनारे जंगल में छोड़ दिया। सेना के हवलदार आशीष कुमार ने अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम को अजगर एक पेड़ पर चढ़ता मिला। वन्यजीव रेस्क्यू टीम के पदम सिंह राजू ने सावधानीपूर्वक अजगर को पेड़ से उतारकर पकड़ लिया और बैग में रखकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वन विभाग के दरोगा पदम् सिंह राजू के अनुसार, अजगर की लंबाई करीब 8.5 फीट और वजन लगभग 20 किलोग्राम था। छावनी के आबादी क्षेत्र में संभावित खतरे को देखते हुए उसे आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें