शनिवार को आगरा पुलिस ने साल 2016 में जवाहर बाग में शहीद हुए अपने साथियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार को याद किया गया। मुख्य कार्यक्रम मथुरा पुलिस लाइन में हुआ। एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने शहीद अफसरों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। मथुरा के साथ ही बदायूं में पूर्व डीजीपी एमसी द्विवेदी और एसएसपी बदायूं ने जवाहर बाग हिंसा में शहीद एएसपी मुकुल द्विवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।