फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विद्याज्ञान परीक्षा का आयोजन...प्रश्न पत्र देखकर खिल उठे परीक्षार्थियों के चेहरे

अरुन पाराशर Updated Sun, 30 Nov 2025 02:34 PM IST

मैनपुरी में आगरा रोड स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज पर रविवार को विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली में बालिका वर्ग की परीक्षा आयोजित हुई। सुबह 9:30 बजे से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 169 बालिकाओं के सापेक्ष 130 बालिकाएं उपस्थिति रहीं। केंद्र व्यवस्थापक के रूप में प्रधानाचार्य अनिल कुमार, परीक्षा प्रभारी के रूप में राकेश कुमार ने परीक्षा की निगरानी की। शिव नाडर फाउंडेशन की तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में परीक्षा केंद्र पर रामकृपाल शर्मा , बीएसए कार्यालय से डीसी पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे। परीक्षा चार कक्षा कक्ष में आयोजित हुई । उमेश चंद्र यादव, संजीव कुमार, नंदराम, गजेंद्र कुमार,सुजीत कुमार कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र अधिक कठिन नहीं था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें