मैनपुरी के बेवर में प्रभु श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के जीटी रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्री रामलीला में बुधवार को विभीषण शरणागत और सेतुबंध रामेश्वरम की लीला का मंचन किया गया। लंका से निष्कासित होने के बाद विभीषण ने भगवान श्रीराम की शरण ली। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैदान में पहुंचे। लीला में माता सीता का हरण, विभीषण अपने भाई रावण को समझाने का प्रयास, विभीषण का लंका से निष्कासन, भगवान श्रीराम समुद्र किनारे रामेश्वरम की स्थापनाआदि लीलाओं का मंचन हुआ। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, लकी पांडेय, नितिन त्रिपाठी, अन्नू दीक्षित, लालजी दीक्षित, आकाश प्रताप सिंह, सोनू गुप्ता, सचिन दुबे, अमोल दुबे, विपिन दुबे, इंद्रपाल सिंह, डाॅ. अमित सक्सेना, मुन्ना लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।