मैनपुरी के भोगांव के छोटा बाजार स्थित झब्बू लाल मार्केट के पीछे लगे जियो कंपनी के टावर में अचानक आग लग गई। लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। आग की लपटों पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों का कहना है आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।