थाना अजनर के कैथोरा गांव में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार की शाम मामा-भांजे के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग होने से महिला के हाथ में छर्रे लगे। दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कैथोरा निवासी श्याम सिंह का अपने भांजे नीरज से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। सोमवार की शाम करीब छह बजे दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हो गई। मामला मारपीट तक पहुंचने पर दोनों पक्षों से लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चले। आरोप है कि दूसरे पक्ष के नीरज ने तमंचे से फायर किया।