फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाराजगंज के कनमिशवा गांव में तेंदुए का हमला- दो घायल, जानिए कैसे आया काबू में

महाराजगंज के निचलौल रेंज के कनमिशवा गांव में तेंदुए ने हमला कर दिया। दो ग्रामीणों को घायल कर दिया। गांव वालों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान ग्रामीण ने तेंदुए के आने की सूचना वन विभाग को दे दी। मौके पर आई वन विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद रेस्क्यू कर तेंदुए के पिंजडे में बंद किया। इसके पहले, नौतनवा के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के चकदह टोला शाहपुर में तेंदुए ने बुजुर्ग साधु पर हमला कर दिया था। जान बचाने के लिए बुजुर्ग तेंदुए से भिड़ गए। बुजुर्ग को हावी होता देख तेंदुआ छोड़कर भाग गया। हमले में वह घायल हो गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें