निचलौल शहर के किसान डिग्री कालेज के मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं खेलो भारत गोरख प्रांत की ओर से चल रहे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अधिकांश खेलों में क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज बाली के छात्राओं का दबदबा रहा। मुख्य अतिथि मनु लॉ कालेज के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार सिंह रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि परिषद के प्रांत सह मंत्री अर्पित कसौधन व जिला संगठन मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव और जिला संयोजक शिवम नाथ शर्मा संयुक्त रूप से रहे।