फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी का औचक निरीक्षण

रोहित सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 02:34 PM IST

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने नौतनवां तहसील क्षेत्र के चकदह ग्राम सभा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे सीधे चकदह पंचायत भवन पहुंचे,जहां पीएम फार्मर रजिस्ट्री बनाने की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और प्रतिदिन कम से कम 50 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जाए। सीडीओ के पहले दिए गए निर्देशों के बावजूद अब तक सिर्फ 11 फार्मर रजिस्ट्री ही तैयार की गई थी,जिसे उन्होंने असंतोषजनक बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें